आजकल बाल झड़ना काफी सामान्य समस्या है। हमारे बाल एक कीमती संपत्ति की तरह होते हैं, जो हमारी खूबसूरती पर चार चाँद लगते हैं। इसलिए लगभग हर व्यक्ति गंजेपन और पतले बालों की समस्या से दूर रहना चाहता है।
बालों के पतला होने के कुछ मुख्य कारण निम्न हैं – अत्यधिक शारीरिक और भावनात्मक तनाव, हार्मोनल असंतुलन, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण, एलर्जी, अनुचित हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, बालों की ठीक से देखभाल न करना और आनुवंशिकता
यदि आपके बाल पतले हैं, तो आपको इन्हें मोटा घना करने के लिए किसी महंगे उपचार या उत्पादों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई प्राकृतिक घरेलू उपचार मौजूद हैं जो बालों को मोटा घना करने में काफी मदद करते हैं।

1. अंडे (Eggs)

बालों को मजबूत और मोटा बनाये रखने के लिए उन्हें नियमित जरूरी प्रोटीन प्रदान करना आवश्यक होता है। बालों का प्रोटीन ट्रीटमेंट करने के लिए अंडे सबसे फायदेमंद होते हैं।
  • यदि आपके बाल छोटे हैं तो एक अंडा लें और यदि बड़े हैं तो दो अंडे लें। इन अंडों को तोड़कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को गीले बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को हल्के गर्म पानी से धो लें और शैम्पू लगा लें। आप इस प्रोटीन ट्रीटमेंट को हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं।
  • या फिर, एक चम्मच अंडे की जर्दी में डेढ़ चम्मच अमला तेल और तीन चम्मच पानी मिलाएं। इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें। इस उपचार को हफ्ते में एक बार करें।

2. जैतून का तेल (Olive Oil)

जैतून का तेल भी आपके बालों में भरकर मोटा करेगा। साथ ही, यह बालों को मुलायम और मजबूत भी बनाता है।
  • अपने बालों की जड़ों को गर्म जैतून के से मालिश करें और फिर 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को शैम्पू लगाकर साफ कर लें। आप इस तेल को रात भर भी अपने बालों में लगा रहने दे सकते हैं और शैम्पू से धो सकते हैं।
  • या फिर, जैतून के तेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर बालों पर लगायें। इसे 30 मिनट लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।
इनमें से किसी भी एक उपचार को हफ्ते में एक या दो बार करें।

3. एवोकाडो (Avocado)

बालों को मोटा घना करने के लिए एवोकाडो भी काफी मददगार होता है। यह बालों को नमी प्रदान करता है और उनकी जड़ों को खोलकर घना करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें विटामिन ई होता है जो बालों के संपूर्ण स्वास्थ्य ठीक करता है।
  • एक एवोकाडो और एक केला मसलकर पेस्ट बना लें और ऊपर से डेढ़ चम्मच जैतून का तेल डालकर ठीक से मिला लें। इस पेस्ट को अपने बालों पर जड़ों तक लगायें और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से बालों की जड़ें पोषक तत्वों को ठीक से सोख लेंगी। फिर बालों को साफ करके शैम्पू कर लें।
  • या फिर, आप आधे मैश किये हुए पके एवोकाडो में तीन चम्मच गेहूं के बीज का तेल मिलाकर हेयर मास्क भी न सकते हैं। सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से धो लें और फिर इस हेयर मास्क को लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे साफ कर लें और फिरसे शैम्पू से बाल धो लें।
इनमें से कोई भी एक उपचार को हफ्ते में एक बार करें।

4. मेथी के बीज

मेथी के इस्तेमाल से आप बालों को झड़ने से रोक सकते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा दे सकते हैं।
  • चार चम्मच मेथी के बीज को रातभर के लिए पानी में डुबोकर रखें। सुबह इन बीजों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। अब इसमें दो चम्मच नारियल का दूध मिला लें और अपने बालों और खोपड़ी पर अच्छी तरह से लगा लें। 30 मिनट बाद अपने बालों को गर्म पानी से धो लें। इस उपचार को हर हफ्ते नियमित रूप से करने पर सिर में रुसी (डेंड्रफ) नहीं बनेगा और बाल मोटे घने होंगे।
  • या फिर, आप रातभर भीगे हुए मेथी के बीजों को सीधे बालों पर रगड़कर लगायें। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ेगी और रूसी दूर होगी। इस उपचार को हफ्ते में दो बार करें।

5. करौंदा

करौंदा में एंटी-इन्फ्लामेट्री, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और exfoliating प्रॉपर्टीज होती हैं जो सिर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देती हैं।
  •  तीन चम्मच नारियल के तेल में डेढ़ चम्मच करौंदा का पाउडर डालकर तब तक गर्म करें जबतक कि यह उबलने न लगे। फिर इस छान लें और रात को सोने से पहले अपने बालों और खोपड़ी पर लगायें। अगली सुबह बालों को शैम्पू से धो लें। इस उपाय को हर हफ्ते करें।
  • या फिर, एक चौथाई कप गर्म पानी में आधा कप करौंदा का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इस पेस्ट को अपने बालों पर लगा लें और 15-20 मिनट के बाद धो लें। इस उपचार को करने के तुरंत बाद शैम्पू न लगायें, बल्कि दो-तीन घंटे बाद लगायें।